कानपुर 11 जून । भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के अध्यक्ष निज़ामुद्दीन उर्फ मंटू, राष्ट्रीय महामंत्री तारिणी कुमार पासवान आदि ने कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता के दौरान बताया कि इस संगठन का पंजीकरण सन 1996 को हुआ था, तभी से लगातार मंटू व पासवान अध्यक्ष व महामंत्री सर्वसम्मति से चुने जाते रहे हैं।
सन 2015 को फर्जी फॉर्म -जे ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार के समक्ष पेश किया, परन्तु रजिस्ट्रार ने उसे सिरे से खारिज कर दिया तथा पूर्व को ही जीवित रखा।
तभी से निम्न तथाकथित लोग पारस यादव, शुभ नारायण पासवान, हृदय नारायण दीक्षित, शारदा नन्द पासवान, दिलीप शर्मा और जय सिंह आदि अपना गुट बनाकर फ़र्ज़ी पदाधिकारी बनकर पूरे देश में घूम-घूम कर धन उगाही करते हुए संगठन को बदनाम करने में लगे हैं व सदस्यों का भरपूर शोषण भी कर रहे हैं। सूत्रों से ज्ञात हुआ कि आगामी 14 जून, 2022 को बलिया में महासम्मेलन करके धन उगाही करेंगे जिसकी सूचना बलिया के जिलाधिकारी को लिखित रूप में रोक लगाने की मांग की गई है।
वार्ता में विनोद पासवान, भोला पासवान, जितेश कुमार, योगेश ठाकुर व अनुज उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *