आज शिवकृपा ज्योतिष अनुसंधान केंद्र द्वारा भीषण गर्मी के मद्देनजर आवास विकास हंस पुरम ब्रह्मदेव चौराहा नौबस्ता मैं कन्या पूजन कर विशाल शरबत वितरण का आयोजन किया गया संस्था के अध्यक्ष आचार्य दीपक अवस्थी जी ने बताया भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए इस शरबत वितरण का आयोजन किया गया है जिसमें क्षेत्र के सभी संभ्रांत लोगों ने सहयोग किया एवं शरबत वितरण किया क्षेत्र की महिलाओं ने भी हर्षोल्लास के साथ अपनी सेवा प्रदान की तथा पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया वितरण के पश्चात साफ-सफाई का भी विशेष रुप से ध्यान रखा गया कार्यकर्ताओं ने अनुशासन बनाए रखते हुए बिना किसी धक्का-मुक्की के प्रेम पूर्वक शरबत वितरण किया एवं सुख सौहार्द एवं भाईचारा कायम किया गया मुख्य रूप से ओम प्रकाश जी ज्ञानेंद्र सिंह जी वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल दीक्षित जी जयचंद त्रिवेदी आचार्य नितिन मिश्रा अखिलेश पाण्डेय सत्य प्रकाश मिश्रा नीरज त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *