
उ.प्र राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न।
कानपुर । उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उ.प्र. फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन, लोक निर्माण विभाग परिसर में स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, सिविल लाइन्स, कानपुर में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में प्रदेश के समस्तु जनपदों से चतुर्थ श्रेणी लिपिक संवर्ग एवं खेलीवेजेज तथा वर्कचार्ज कर्मचारियों तथा केन्द्रीय सेवा संघों के विशेष आमन्त्रित नेताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में विशेष रूप से पुरानी पेंशन बहाली, संविदा एवं आउट सोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किये जाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर नियुक्ति तथा डेलीवेजेज़ एवं वर्कचार्ज कर्मचारी जिन्हें नियमित किया गया है, उन्हें पुरानी सेवाओं को जोड़ते हुए | पेंशनरी लाभ दिये जाने का मुद्दा छाया रहा। कर्मचारी नेताओं में इन मुद्दों पर निर्णायक संघर्ष का रूप रेखा तैयार करने पर सहमति व्यक्त की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश मिश्र द्वारा की गयी। विशिष्टि अतिथियों के रूप में पधारे वरिष्ठ केन्द्रीय अधिकारी कर्मचारी नेता एवं आयकर अधिकारी श्री शरद प्रकाश अग्रवाल वरिष्ठ बैंक कर्मचारी नेता श्री रजनीश गुप्ता, सीटू नेता श्री प्रेम नाथ राय बीमा कर्मचारी नेता श्री राजीव निगम के साथ सर्वश्री बी. एल. गुलबिया योगेश ठाकुर, इ.ए. एन द्विवेदी, राजा भरत अवस्थी, अजय कुमार बालमीकि, रवीन्द्र कुमार मधुर आदि ने अपने अपने विचार रखे एवं क्रार्यक्रम संयोजक एवं सदस्य अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं कानपुर क्षेत्र के मण्डल अध्यक्ष श्री कमल अग्रवाल ने सभी आये हुए अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सम्मेलन में नयी कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें कार्यकारिणी हेतु विजय बहादुर त्रिपाठी, बी. एल. गुलबिया तथा संयुक्त रूप से चुनाव अधिकारी नामित किया गया प्रक्रियाओं का पालन करने के उपरान्त श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी को महासंघ का अध्यक्ष, कमल अग्रवाल को का अध्यक्ष, अशोक सिंह को महामंत्री सत्य नारायण त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामभजन मौर्य कोषाध्यक्ष तथा उपसंगठन मंत्री, आदि पदों पर निर्वाचित घोषित किया गया।
उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन का प्रान्तीय अध्यक्ष श्री दिवाकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सदीप पाण्डे महामंत्री पुनीत त्रिपाठी के डी जोगी उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष मो. अफीफ कोषाध्यक्ष आदि पदों पर निर्वाचित किया गया।
सभा को एस.पी.सिंह, दिवाकर सिंह, संदीप पाण्डेय, पुनीत त्रिपाठी केडी जोगी, देवेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सत्य नरायन त्रिपाठी, राम भजन मौर्य, मो. मुख्तार सनाउल्ला खान प्रान्तीय उपाध्यक्ष ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे असद शमीम, अविनाश सहित कर्मचारी गण मौजूद रहे।
