धार्मिक स्थलों से उतारे लाउडस्पीकर विद्यालयों को सौंपे
Sat, 11 Jun 2022
कानपुर देहात में अकबरपुर व रनियां क्षेत्र में तीन धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतारे गए। इसे टीम ने विद्यालयों को सौंप दिया।

अकबरपुर पुलिस ने शनिवार को दो धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतारे। इसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने की थी कि तेज आवाज से समस्या हो रही है। इसके बाद टीम पहुंची और कार्रवाई की। इसे भूपति सिंह एजुकेशन सेंटर के अभय यादव व देव समाज स्कूल अकबरपुर के प्रधानाचार्य कृपाल सिंह को सौंप दिया गया। इसी तरह से रनियां में चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने भी एक धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतारा। इसे संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर के शिक्षक भानु सिंह चंदेल को सौंपा गया। सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार ने बताया कि लाउडस्पीकर से विद्यालयों में प्रार्थना व बाकी कार्यक्रम संपन्न हो सकेंगे। अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *