हॉस्पिटल डॉक्टर स्टाफ को दिए सुरक्षा संरक्षा के मंत्र,
आपदा प्रबंधन समिति ने अस्पताल में आवागमन मार्ग बाधामुक्त रखने पर बल दिया
बिरहाना रोड स्थित केपीएम अस्पताल में जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण एवं फायरसर्विस कानपूर नगर के संयुक्त तत्वाधान में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषयक मॉक ड्रिल की गई ड्रिल में आपदा प्रबंधन के मुख्य प्रशिक्षक लखन शुक्ला व फायर स्टेशन लाटूश रोड की टीम की उपस्थिति में ड्रिल सम्पादित हुई घटना नियंत्रण अधिकारी एसपी गुप्ता सीएमएस रहे सामन्य रूप से अस्पताल में ओपीडी चल रही थी अचानक वर्ड ब्वाय चंदन ने देखा इमरजेंसी के पास पैनल से धुआँ चंदन ने आग आग शोर किया नीरज, नवनीत, शाहिद खान, तेज प्रकाश फायर सिलेंडर एबीसी चलाया इलेक्ट्रिशयन बउवा ने लाइन कट किया अस्पताल आपदा प्रबंधन टीम त्वरित कारवाही करते हुए भर्ती मरीजों को पास की बिल्डिंग कल्पना प्लाजा में शिफ्ट किया चिकित्स्कों व पैरामिडिकल स्टाफ की एक टीम वहां मरीजों की मदद में लगी अस्पताल मैनेजर खुश्बू चतुर्वेदी ने बताया अस्पताल में भर्ती सभी मरीज सुरक्षित है लखन शुक्ला व आभा मिश्राा ने बताया आज मॉक ड्रिल के माध्यम से अस्पताल के चिकित्स्कों व स्टाफ कर्मचारियों को अस्पताल आपदा प्रबंधन योजना के तहत अग्नि आपदा के दौरान अस्पताल के मरीजों सनसाधनो आदि की सुरक्षा कैसे करनी है अस्पताल में लगे सुरक्षा उपकरणों की समय समय पर जाँच करना तथा मॉक ड्रिल के द्वारा उपकरणों की क्रियाशीलता पता चलती है सीएमएस एसपी गुप्ता ने बताया अस्पताल में आपदा प्रबंधन अग्निसुरक्षा साइड सेफ्टी क्राउड मैनेजमेंट केमिकल सेफ्टी रोड सेफ्टी कोविड सेफ्टी उपरकणो के रखरखाव आदि की विशेष जानकारी दी गई
