बीती 3 जून को कानपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद अब लगातार सोशल मीडिया पर कुछ अराजक तत्व सांप्रदायिक टिप्पणियां कर माहौल को खराब करने की कोशिशें कर रहे है। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बार-बार शिकायतें कर रहे हैं कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें धमकियां भी दी जा रही हैं ऐसे में “सूफी खानकाह एसोसिएशन” के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर यह अवगत कराया है कि बीते कुछ समय से उन्हें पड़ोसी देश पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी दी जा रही है यही नहीं जब उन्होंने इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की तो उन्हें यह ज्ञात हुआ कि पाकिस्तान के कुछ आतंकी संगठन सैकड़ों व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें भारत के लोगों को शामिल कर उन ग्रुपों में भारत विरोधी साहित्य और भाषण प्रसारित कर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री व कई राज्यों के डीजीपी को ज्ञापन सौंपकर उनका ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।
बाईट—- सूफी मोहम्मद कौसर हसन, राष्ट्रीय अध्यक्ष
