मा0 मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास/प्रभारी मंत्री कानपुर मंडल श्री धर्मपाल सिंह ने आज जनपद भ्रमण के दौरान कान्हा उपवन किशनपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में गौ पूजन एवं वृक्षारोपण किया। निरीक्षण के समय मा0 मंत्री जी को अवगत कराया गया कि कान्हा उपवन में 3502 गोवंश संरक्षित हैं, गोवंश के हरे चारे हेतु 05 एकड़ भूमि में नेपियर घास लगाई गई है, जिसे आगे 10 एकड़ तक विस्तारित किया जाना है। गायों के स्वास्थ्य एवं खानपान की व्यवस्था की मा0 मंत्री जी ने प्रशंसा की एवं इन गायों में सेक्स साट्रेढ सीमन से कृत्रिम गर्भाधान कराने के निर्देश दिए। गौकास्ट मशीन एवं उससे बने गौकास्ट के लठ्ठों को भी देखा एवं इसे वृहद स्तर पर करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नगर निगम डॉक्टर आर0के0 निरंजन, अपर निदेशक कानपुर मंडल डॉ0 आर0एन0 सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 आर0पी0 मिश्रा, पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 आलोक वर्मा, डा0 विवेक सिंह वाह डॉक्टर शिल्पा सिंह उपस्थित रहे।
इसके पश्चात मा0 मंत्री जी ने पराग डेयरी निराला नगर का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि पराग डेयरी अगस्त, 2013 में बन्द हो गयी थी, उसी कैम्पस में नई पराग डेयरी का निर्माण कराया गया है जो बनकर पूरी तरह तैयार है। डेयरी की क्षमता 04 लाख लीटर प्रतिदिन की है जो पूरी तरह से आटोमैटिक है। मा0 मंत्री जी ने सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण करते हुये डेयरी का संचालन शीघ्र प्रारम्भ कराये जाने के निर्देश दिये।
2022-06-13
