जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे भाजपा समर्थकों और सपा नेता के बीच मार पीट, पुलिस के सामने जमकर चले लात-घूंसे, पांच घायल
Mon, 13 Jun 2022
कानपुर के चकेरी के लालबंगलाबाजार में जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे भाजपा समर्थकों ने पुलिस की मौजूदगी में सपा नेता फतेह बहादुर सिंह गिल और महिलाओं के साथ मारपीट की,जिसके बाद पुलिस ने घायल सपा नेता और 4 महिलाओं को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

चकेरी के एन-2रोड स्थित 8 दुकानों में बीती 7मई को के केडीए ने अतिक्रमण चलाया था। इस दौरान वहां के दुकान दारों ने भाजपा नेताओं पर केडीए से मिली भगत कर गलत जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। जबकि भाजपाइयों का कहना था कि उन्होंने केडीए से जमीन खरीदी है। जिस जमीन पर मौजूद अवैध कब्जे को केडीए द्वारा गिराया गया है।जिसके बाद से स्थानीय दुकानदार महिलाओं और बच्चों के साथ वहां पर धरने पर बैठे थे। सोमवार को भाजपा समर्थक बुलडोजर लेकर दोबारा पहुंचे। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने बुलडोजर की मदद से कब्जा करना शुरू कर दिया।

इसकी जानकारी होने पर सपा नेता फतेह बहादुर सिंह गिल मौके पर पहुंचे। जिन्होंने स्थानीय दुकानदारों के साथ कब्जे का विरोध किया। इस दौरान मौके पर सर्किल का पुलिस फोर्स में मौजूद था। इसके बावजूद भाजपाइयों ने पुलिस की मौजूदगी में सपा नेता फतेह बहादुर सिंह गिल और महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की। इस मारपीट में सपा नेता फतेह बहादुर सिंह की पगड़ी भी खुल गई। साथ ही सपा नेता फतेह बहादुर सिंह गिल और 4 महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए काशीराम ट्रामा सेंटर भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *