औरैया में पुरानी रंजिश में दो पक्ष आपस में भिड़े, मारपीट में एक की मौत, पांच लोग गंभीर घायल
Mon, 13 Jun 2022
औरैया की अजीतमल कोतवाली थानांर्गत गांव सिकरोड़ी में सोमवार की दोपहर दो पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। उनके बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हाेने लगी। इसमें एक की मौत, जबकि पांच लोग घायल हो गए। इसमें दो महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं। उपचार के लिए सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।

क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार के अनुसार मारपीट की घटना में मीरा के पति संतोष कुमार पुत्र गेंदी प्रसाद की मौत हो गई है। जबकि मीरा व उसके पुत्र राजू को गंभीर चोट हैं। दूसरे पक्ष से धर्मेन्द्र पुत्र कैलाश बाबू, राजेश्वरी पत्नी श्याम सिंह व उसका बेटा राजीव है। यह भी घायल हुए हैं। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हुई। एक दूसरे की जान के दुश्मन सभी बन गए।

संतोष की मौत पर उसके स्वजन ने आरोप लगाया है कि उसे बेरहमी से पीटा गया। जिस कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। लिखित तौर पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। घायलों में राजेश्वरी की हालत ज्यादा खराब है। घायलों को प्राथमिक उपचार बाद उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई इटावा के लिए रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *