नहर में युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी शव की नहीं हुई कोई पहचान
कानपुर।नौबस्ता थाना क्षेत्र के बाद बनाए गए नवनिर्वाचित थाना हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली धोबिन पुलिया के पास नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।काफी पूछताछ के बाद भी शव की नहीं हो पाई कोई पहचान अगर किसी भी व्यक्ति को मृतक युवक के संबंध में कोई भी जानकारी हो या मिले तो इन मोबाइल नंबरों में कॉल कर सूचना दें।
मो०-7839863462, 9870627468
