हयात समेत चार लोगों को फिर रिमांड पर लेने कोर्ट पहुंची पुलिस, नहीं जुट पाए कई साक्ष्य
Tue, 14 Jun 2022
कानपुर में नई सड़क पर हुए बवाल मामले में मास्टर माइंड समेत चारों का पुलिस कस्टडी रिमांड फिर से लिया जाएगा।मंगलवार को पुलिस प्रार्थना पत्र लेकर कोर्ट पहुंची और कस्टडी रिमांड फिर मांगा।इस मामले में सुनवाई बुधवार को होगी। गौरतलब हो पुलिस पहले ही चारों को 52 घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। हालांकि इस बार बैंक से हुए लेनदेन की जांच पड़ताल के लिए कस्टडी रिमांड मांगा गया है।

मौलाना मोहम्मद अली जौहर फैन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी, सदस्य मो. राहिल, मो. सूफियान और मो. जावेद को पुलिस ने 52 घंटों के लिए रिमांड पर लिया था।शनिवार की सुबह दस बजे से पुलिस ने चारों को जेल से निकाला और पूछताछ शुरू की।सोमवार की दोपहर दो बजे तक चारों आरोपितों को जेल में दाखिल कर दिया गया था।

मंगलवार को एक बार फिर पुलिस उक्त चारों आरोपितों का पुलिस कस्टडी रिमांड लेने कोर्ट पहुंची।दलील दी कि शनिवार और रविवार के अवकाश के चलते बैंक संबंधी जांच पूरी नहीं हो सकी है।हयात पर कई करोड़ के लेनदेन और फंडिंग के आरोप लगे हैं लिहाजा इनकी हकीकत जानने के लिए चारों आरोपितों को और पांच दिन के लिए कस्टडी रिमांड पर दिया जाए।अभियोजन अधिकारी ने बताया कि बुधवार को इस मामले में सुनवाई होगी।पुलिस को केस डायरी समेत अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *