प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 15 जून, 2022(सू0वि0)
प्रभारी अधिकारी (शस्त्र) ने बताया है कि गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं शासन के निर्देशानुसार ऐसे शस्त्र लाइसेन्स जो UIN विहिन है, उनका मेरिट के आधार पर नये सिरे से आवेदन प्राप्त कर स्वीकृत/अस्वीकृत करने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे लाइसेन्सी जिनके शस्त्र लाइसेन्स UIN विहिन है, किसी कार्यदिवस में शस्त्र अनुभाग में उपस्थित होकर UIN हेतु आवेदन सुनिश्चित करें, जिससे उनके आवेदन स्वीकृत/अस्वीकृत करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
2022-06-15
