आज दिनांक 16.06.2022 को सखी केंद्र के तत्वाधान में एक दिवसीय महिला मानवाधिकार रक्षकों का परीक्षण किया गया। जिसमें कानपुर शहर के अलग-अलग बस्तियों से 50 महिलाओं की सक्रिय भूमिका रही।
सखी केंद्र की महामंत्री नीलम चतुर्वेदी जी के द्वारा आए हुए सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज आप लोग इतने तेज धूप में अपने घरों से निकल कर आए हैं। आज आपके बीच साइबर क्राइम से संबंधित जानकारियों को साझा किया जाएगा। साथी हमारे बीच अपर इंडिया जच्चा-बच्चा की डॉक्टर एवं होम्योपैथिक डॉक्टर है। सभी लोग आपके समक्ष स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराएंगे। जिससे कि आप अपने परिवार, जुड़ी टीम लीडर से साझा कर पाएंगे।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डिस्ट्रिक्ट साइबर सेल क्राइम से मुकेश शुक्ला जी ने बताया कि आज अधिकतर महिलाएं साइबर क्राइम की शिकार हो रही हैं। आज फेक आईडी, अश्लील वीडियो और फेक फाउंडेशन बनाकर साइबर क्राइम हो रहा है। यदि किसी पॉलिसी या केवाईसी के लिए या किसी इंश्योरेंस की एक्सपायरी के लिए कॉल आए है तो उससे पहले हम चेक करेंगे । उसके बाद किसी भी अननोन लिंक को टच नहीं करेंगे। एटीएम के प्रयोग के लिए कुछ सावधानियां बताएं कि जहां गार्ड हो वहीं से पैसे निकाले, सोशल मीडिया पर जैसे कि व्हाट्सएप या फेसबुक में अपनी प्रोफाइल सेफ करके रखें वरना लोग आईडी चुराकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देते है। उन्होंने सावधानियां और बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति इन ऐप को अपने मोबाइल में कभी डाउनलोड ना करें इस ऐप के नाम टीम विवर एवं क्विक सपोर्ट और कुछ कुछ सावधानियां बताते हुए साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जोकि 1930, 7839823374 यह नंबर गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई हैं।
साइबर क्राइम से अरुण सचान डिस्ट्रिक्ट साइबर सेल जी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि फोन को कभी भी अपनी तिजोरी ना बनाओ और उनको बच्चों की पहुंच से हमेशा दूर रखें ताकि उनकी स्वास्थ्य खिलवाड़ ना हो सके। सिम खरीदते समय किसी सड़क पर ना लें, बल्कि किसी दुकान से लें। बैंक के एटीएम में कोई धोखाधड़ी हो तो उसके वेबसाइट पर जाकर कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत दर्ज करें। ऑनलाइन शॉपिंग में यदि कोई गड़बड़ी होती है तो गूगल पर सर्च ना करके उसकी वेबसाइट पर जाकर कंप्लेन करें।
डॉ देवस्य शुक्ला जी ने कहा कि होम्योपैथिक में हर बीमारी का इलाज संभव है। गर्मी के मौसम में पानी का अधिक से अधिक सेवन करें बल्कि बीच-बीच में एनर्जल, व्त्ैए नींबू पानी का घोल, नमक का घोल अधिक से अधिक ले जिससे डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम ना हो। तरबूज, खरबूज फलों का सेवन सावधानी से करें क्योकि इनसे कई प्रकार के साइड इफेक्ट हो रहे हैं।
डॉक्टर दिव्या जी जोकि अप्पर इंडिया जच्चा बच्चा अस्पताल से हैं उन्होंने आजकल महिलाओं को गुप्तांगों में इन्फेक्शन के बारे में विस्तार से बताया क्योंकि यह इन्फेक्शन साधारण नहीं होता है। यह यूट्रस और ओवरी तक पहुंच कर गंभीर बीमारियों का रूप ले लेती है। साथी प्रेग्नेंसी के समय स्वच्छता का विशेष ध्यान दें।
डॉक्टर गरिमा जी जो कि अप्पर इंडिया जच्चा-बच्चा की प्रवक्ता ने ब्रेस्ट कैंसर की समस्याओं को महिलाओं से साझा किया। साथी ब्रेस्ट को टेस्ट करने के लिए बताया कि यदि किसी भी प्रकार की गांठ हो तो आप डॉक्टर से इलाज जरूर कराएं और हर 3 साल में इसका टेस्ट करते रहे। कैल्शियम को हर 3 हफ्ते और 8 हफ्ते में विटामिन डी लेते हैं तो कैंसर से बच सकते हैं। साथी खान-पान पर विशेष जानकारी दी तथा सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही महिलाओं की आंखों का परीक्षण कर हीमोग्लोबिन की जानकारी दी। साथ कुछ लोगों को संबंधित दवाइयां लिखी।
इस कार्यक्रम का समापन किया गया। इसी के साथ आए हुए सभी अतिथिगणों को मोमंेटो देकर सम्मानित किया गया।
आज के इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्राची त्रिपाठी, अर्चना पण्डे, पुष्पा तिवारी, अनुपमा तिवारी, ममता गुप्ता, कंचन शर्मा की सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *