कुर्बानी, हज व उमरा आदि से संबंधित सभी जरूरी मसायल की जानकारी के लिए ‘‘अल-शरिया हेल्प बराये कुर्बानी ‘‘ लाइन की शुरुआत
कानपुर:- लोगों को कुर्बानी व हज के मसायल से अवगत कराने के लिए कुल हिंद इस्लामिक इल्मी अकादमी कानपुर ने अल-शरिया हेल्प लाइन की शुरूआत की है । जिसमें मुफ्तियों व उलमा का एक पैनल बनाया गया है जो मोबाइल के द्वारा शरीअत की रोशनी में लेागें को जानकारी देंगे। अकादमी के कार्यालय जमीअत बिल्डिंग रजबी रोड में आयोजित बैठक के बाद कुल हिंद इस्लामिक इल्मी अकादमी के अध्यक्ष मुफ्ती इक़बाल अहमद कासमी ने यह जानकारी देते हुए दीन के तमाम आमाल को उलमा से सीख कर अमल करने की अपील की।
बैठक में मौजूद इल्मी अकादमी के सदस्य मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी ने कहा कि यकी़नन यह हम सब के लिये अफसोस की बात है कि संक्रामक रोग कोरोन के खतरे को देखते हुए लगातार दूसरे साल भी विदेश के लोगों को हज के अवसर पर अल्लाह के घर पहुंच कर हज की सआदत नसीब नहीं हुई, इस लिये इस घातक रोग के खात्मे के लिये अल्लाह के सामने हाथ फैला कर दुआ करें और भविष्य में जब भी हालात सामान्य होंगे तो उस वक़्त हज पर जाने की नियत करें, ऐसे में किसी में अगर किसी वजह से वहां ना भी पहंुच सके तो कम से कम नेक काम करने की नियत को सवाब ज़रूर मिलेगा।
मौलाना ने बता या कि माहे ज़िलहिज्जा में कुर्बानी के सम्बन्ध से भी बहुत से मसायल होते हैं जो लोगों को आमतौर पर मालूम नहीं होते , इन्हीं आवश्यकताओं को सामने रखते हुए इस्लामिक इल्मी अकादमी कानपुर ने ‘‘अल-षरिया हेल्प लाइन बराय कुर्बानी’’ चलाने का निर्णय लिया है ताकि अधिक से अधिक लोग शरियत के मसायल को जान सकें और अपनी इबादतों को सही तरीक़े से अंजाम देकर ज़्यादा से ज़्यादा सवाब के मुस्तहिक़ बन सकें। उन्होंने कहा कि अपने रिश्तेदारों, सम्बन्धियों को भी इस हेल्प लाइन के नम्बरों के भेज दें ताकि वक़्त पड़ने पर उनकी सही रहनुमाई हो सके।
इस अवसर पर बैठक में इल्मी अकादमी के अध्यक्ष मुफ्ती इक़बाल अहमद क़ासमी, उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुर्रशीद क़ासमी, महासचिव मौलाना खलील अहमद मज़ाहिरी, सचिव मुफ्ती असदुद्दीन क़ासमी के साथ मुफ्ती सैयद मुहम्मद उस्मान क़ासमी, मुफ्ती अजीजुर्रहमान क़ासमी, मुफ्ती मुहम्मद दानिश क़ासमी, मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी, मुफ्ती सऊद मुर्शिद क़ासमी, मुफ्ती इज़हार मुकर्रम क़ासमी, मौलाना मुहम्मद इनामुल्लाह क़ासमी, मौलाना मुहम्मद अनीस खां क़ासमी, मौलाना हिफ्जुर्रहमान क़ासमी, मुफ्ती वासिफ क़ासमी, मौलाना अयाज साकिबी के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।
जो उलमा व मुफ्तियाने इज़ाम अल-शरिया हेल्पलाइन पर उत्तर देंगे, उनके नाम और फोन नम्बर निम्नलिखित हैं।
1:- मौलाना मुफ्ती इक़बाल अहमद कासमी:- 9450120937 (वाट्स ऐप)
2:- मौलाना खलील अहमद मज़ाहिरी:- 9889370978 (वाट्स ऐप)
3:- मौलाना मुफ्ती अब्दुर्रशीद कासमी :- 9984181490 (वाट्स ऐप)
4:- मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह कासमी :- 9839848686 (वाट्स ऐप)
5:- मौलाना मुहम्मद अनीस खां कासमी:- 9936705786 (वाट्स ऐप)
6:- मौलाना मुफ्ती असदुद्दीन कांसमी:- 8700016933 (वाट्स ऐप)
7:- मौलाना मुफ्ती सऊद मुर्शिद कासमी:- 9696360870 (वाट्स ऐप)
7:- मौलाना मुफ्ती इज़हार मुकर्रम कासमी:- 9696314272 (वाट्स ऐप)
