अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों में प्रदर्शन शुरू है। वही कल औरैया, फतेहपुर और उन्नाव में प्रदर्शन करने पहुंचे युवाओं को वापस कर दिया गया था और आज फिर सुबह से युवाओं की भीड़ रेलवे स्टेशन के आसपास नजर आने लगी।
कानपुर देहात में लालपुर स्टेशन पर युवाओं ने राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर प्रदर्शन करते हुए मालगाड़ी रोक दी। औरैया रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन की फिराक में पहुंचे तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। युवा हाथ में झंडा व डंडा लेकर युवक सेना भर्ती स्कीम को वापस लेने की मांग कर रहे। पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
आज सुबह अछ्ल्दा रेलवे स्टेशन पर कोचिंग के कुछ युवाओं के पहुंचने की सूचना पर बिधूना कोतवाली, थाना का फोर्स पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक, बिधूना क्षेत्राधिकारी, एसडीएम ने संयुक्त रूप से गश्त की। रेलवे लाइन किनारे तीन युवकों को पकड़ा गया। शांति व्यवस्था न बिगड़े इसी वजह से फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम बिधूना लवगीत कौर पूरे फोर्स के साथ पहुंच गईं। हिरासत में लिए गए लोगों में कोचिंग संचालक भी है।
2022-06-17
