कानपुर 17 जून । श्रीमती उमा सिंह निवासिनी सिविल लाइंस, थांना कोतवाली कानपुर नगर ने आज कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करते हुए बताया कि उसका 28 वर्षीय बेटा राहुल सिंह होटल मन्दाकिनी साकेत नगर में काम करता था। उसने 6 मई,22 को अपनी मर्ज़ी से योगेश पाठक की पुत्री शालिनी पाठक से प्रेम विवाह श्रीमती शिला तिवारी निवासिनी कंचन नगर के सामने हुआ था।
अगले दिन वह अपने होटल मंदाकिनी काम पर गया। रात 12:30 बजे छुट्टी मिलने के बाद खाने पर बुलाया। लौटते समय इन सबको मार पीट कर लहूलुहान कर दिया गया और शुक्लागंज नए पुल के पास छोड़ दिया जिन्हें उर्सला में भर्ती के लिए लाए, बाद में भार्गव अस्पताल लाया गया जहां राहुल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हत्या आया है। अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग पीड़ित परिवार द्वारा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *