फादर स्टेन स्वामी जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

आज दिनांक 12-7- 2021 दिन सोमवार समय अपराहन 2:00 स्थान 9/50डी मैकराबर्टगंज कानपुर नगर में अखिल भारतीय अल्पसंख्यक बोर्ड की ओर से फादर स्टेन स्वामी जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और दलितों वंचितों आदिवासियों अल्पसंख्यकों मजबूरों की आवाज रहे स्टेन स्वामी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम में उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी ने उनके जीवन के संघर्षों को याद किया और कहा भारत ऐसे शक्तिशाली देश में 84 वर्ष के वृद्ध से ऐसा खतरा महसूस हुआ कि उन्हें जेल में ठूंस दिया गया अनोखी बात यह है कि 9 महीने के अंतराल में जांच एजेंसियों ने उनको एक बार भी जांच पड़ताल के लिए रिमांड पर नहीं लिया गया उनको जेल भेजने की ऐसी क्या जल्दी थी भारतीय अल्पसंख्यक बोर्ड के सदस्यों ने स्टेन स्वामी को याद कर अपने वक्तव्य में कहा सच्ची श्रद्धांजलि उन गरीब कैदियों ने दि जो उनके साथ जेल में बंद थे और उनके स्वभाव से इतने प्रभावित थे कि उनकी स्मृति में उन लोगों ने एक दिन की भूख हड़ताल की और कहा कि स्टेन स्वामी को इस शक पर हिरासत में लिया गया कि उनके कंप्यूटर पर माओवादी ईमेल प्राप्त किया गया निष्पक्ष जांच एजेंसी ने कहा कि ऐसे फर्जी ईमेल कोई भी भेज सकता है स्टेन स्वामी जैसे मिशनरी ने गरीब आदिवासियों के जल जंगल जमीन को बचाने के लिए जो संघर्ष किया है वह हमारी स्मृतियों में हमेशा ही जीवित रहेंगे सभी ने फादर स्टेन स्वामी को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा और कार्यक्रम का समापन किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुभाषिनी अली सरदार हरविंदर सिंह लाड अवनीश सलूजा सरदार बंटी पास्टर जीतेन्द्र सिंह पासटर सैमुअल सिंह राजेश गौतम अध्यापक राधेश्याम टीचर आरके गौतम शैलेंद्र कुमार विनोद पाल महावीर डाoसुभाष चन्द्रा राहुल गौतम वारिस पटेल जीतू सोनकर कुनालआदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *