आज दिनांक- 14/06/2022 आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने, मा. गिरिराज सिह जी, मा. ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री जी, भारत सरकार को गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत, वार्ड- 8 मसवानपुर स्थित सदियों पुराने ’’ नकटी तालाब ’’ पर, भू-माफियों के अवैध कब्जों के सम्बन्ध में एक पत्र प्रेषित किया।
पत्र में विधायक ने कहा कि, सदियों पुराने नकटी तालाब (मसवान मे ही पक्का तालाब और मामा तालाब के ठीक मध्य में, स्थित नकटी तालाब है) जिस पर पर भू-माफियों ने कब्जा कर रखा है।
विधायक ने कहा कि, क्षेत्र में उक्त तालाब से लगभग 50 हजार से अधिक जनसंख्या लाभन्वित हो रही थी। जिस पर 2017 के पहले की सरकार ने भू-माफियाओं को बढ़ावे के कारण, उक्त तालाब का काफी भाग, समतल करके तालाब को बेच देने का भी सुनियोजित अपराध किया था। जो जन-विरोधी है तथा पर्यावरण प्रदूषण और आने वाली पीढ़ी के लिये भी कलंक के रूप में भारी नुकासान देय है।चूँकि, उ0प्र0 सरकार भी तालाबों पर कब्जे को लेकर बहुत गम्भीर है और सरकार की मंशा के अनुरूप, तालाबों पर कब्जा करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नही जायेगा, भले ही वह कितने ही महत्तवपूर्ण पद पर हो या प्रभावशाली हो। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण वैसे भी अपराध है।
विधायक ने बताया कि, यह बड़ी ही विडम्बना है कि, लगातार जल स्तर गिरने के बावजूद लोग तालाबों का महत्तव नही समझ रहें है और महज थोड़े से स्वार्थ से अंधे होकर, उन पर कब्जे कर रहें हैं।
विधायक ने यहा भी कहा कि, तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर कानपुर नेहा शर्मा थीं। तब उन्होने इस प्रकरण पर जनहित में और तालाब के पक्ष में जाँच करने उपरान्त, कार्यवाही करते हुये, सम्बन्धित विभाग/अधिकारियों को आदेशित भी किया था और तत्तकालीन जिलाधिकारी श्री समीर वर्मा जी को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सब्मिट करने के साथ कार्यवाही हेतु, लिखित संज्ञान प्रेषित किया था। जिसकी छायाप्रति संलग्न है।
विधायक ने मंत्री जी से कहा कि, जनहित में आपसे सादर आग्रह सहित निवेदन है कि, मा. मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप प्राकृतिक जल संचयन एवं भू-गर्भ जल प्रदूषण मुक्त हेत,ु एवं शुद्ध पेयजल के लिये वाटर लेबिल मेन्टेन हेतु भी, उक्त तालाब पर कब्जा करने वालों को गम्भीर अपराध की श्रेणी में रखते हुये, सम्बन्धित कार्यवाही से, प्राकृतिक एवं जनहित तथा आने वाली पीढ़ी के भी हित में, उसके वास्तिवक स्वरूप में लाने कृपा करें। आम जनता और मै स्वयं आपका बहुत- बहुत आभारी और सदैव ऋणी रहूँगा। विधायक ने 2013 मे हुई कार्यवाही से सम्बन्धित दस्तावेजों की छायाप्रति भी संलग्न की।
विपिन दुबे,
गोविन्द नगर विधानसभा, कार्यालय प्रभारी
