यूपी बोर्ड की इंटर परीक्षा में प्रदेश में चौथा स्थान लाने वाले और कानपुर टॉपर प्रखर पाठक पॉजीटिव थिकिंग पर भरोसा रखते हैं. प्रखर का कहना है कि हर स्टूडेंट को खुद पर विश्वास करना जरूरी है. उसे यही सोचना चाहिए कि हम भी टॉप कर सकते हैं. लाइफ में कुछ भी मुश्किल नहीं है. पॉजीटिव अप्रोच रहेगी तो भले ही बोर्ड में टॉप न करें लेकिन लाइफ में जरूर टॉप करेंगे.
विष्णुपुरी स्थित एनएलके विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र प्रखर पाठक ने बताया कि उसने शुरूआती शिक्षा भी इसी विद्यालय से प्राप्त की है. प्रखर ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. प्रखर के पिता सेल्स टैक्स एडवाइजर हैं. प्रखर का कहना है कि उसका सपना आइआइटी में बीटेक करने का है. वह पूरी तन्यमता से जेईई की तैयारी भी कर रहा है. यूपी में चौथा स्थान आने के सवाल पर कहा कि पहले उसे नहीं मालूम था, बाद में स्कूल से और दोस्तों से इसके बारे में पता चला. प्रखर ने कहा​ कि उसे उम्मीद थी कि उसके 90 प्लस नंबर आएंगगे. यूपी में चौथा स्थान पाने पर कहा कि वह पहले यही सोचता था​ कि शायद यूपी में मेरा नाम भी आ जाए, और आज वह सपना पूरा हो गया है.
कोरोेना काल और पढ़ाई को लेकर प्रखर ने कहा कि कोरोना केवल नाउम्मीदी लेकर नहीं आया बल्कि कई तरीके से पॉजीटिव एंगल भी लेकर आया. प्रखर ने कहा कि कोरोना काल में जब सबकुछ बंद हो गया, तो उससे बेहतर टाइम मिल गया. स्कूल जाने आने में जो समय लगता था, उसका सदुपयोग उसने घर में बैठकर पढ़ाई में किया. जो कॉन्सैप्ट थे, उसे अच्छे से क्लियर किया. इंटर की पढ़ाई के साथ जेईई की तैयारी भी काफी अच्छे से की. प्रखर ने कहा कि वह हमेशा पॉजीटिव सोच को आगे रखते हैं.यूपी में इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप टेन में आने के बाद प्रखर पाठक ने जताई खुशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *