अपडेट
कानपुर के गंगा बैराज में आईआईटी का छात्र डूबा

कोहना थाना क्षेत्र के गंगा बैराज मे आईआईटीके 10 छात्र गंगा नहाने आए थे जिसमें 2 छात्र गंगा में डूबने लगे जिसमें एक को बचाया गया और एक था तभी भी लापता है जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया की लापता छात्र चंचल मीणा जो झुंझुनू राजस्थान का रहने वाला हैं और आईआईटी कानपुर संस्थान का छात्र है जो अपने 10 अन्य साथियों के साथ गंगा स्नान करने गंगा बैराज आया था गंगा जी में स्नान करते समय अधिक गहराई में जाने से डूबने की सूचना प्राप्त हुई है चंचल के साथ आए अन्य साथियों को साथ लेकर एवं स्थानीय लोगों की सहायता से गोताखोर वा नाविक एवं स्ट्रीमर द्वारा जाल डालकर स्थानीय पुलिस द्वाराखोजा जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *