जहां एक तरफ देश भर में बड़े ही धूमधाम से फादर्स डे मनाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कानपुर के चकेरी थाना अंतर्गत श्यामनगर इलाके में एक पुत्र ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी इतना ही नहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस भी बेटे के गुस्से का शिकार हुई और इस घटना में दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए डीसीपी प्रमोद कुमार के मुताबिक पिता राजकुमार दुबे मानसिक रूप से बीमार रहते थे और उनका इलाज भी चल रहा था। बेटे सिद्धार्थ और बहू के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। आज भी किसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच कहासुनी हुई इसके बाद बेटे ने 30 से 40 राउंड फायरिंग कर दी इस फायरिंग में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी हथियार को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है
बाइट प्रमोद कुमार, डीसीपी पूर्वी
