कानपुर. शादी या अन्य खुशी के मौकों पर हर्ष फायरिंग करने पर न्यायालय की ओर से रोक लगाने के साथ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश हैं. इस आदेश के बावजूद जश्न के दौरान हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अभी भी कई जगहों से लगातार हर्ष फायरिंग की तस्वीरें सामने आ रही हैं. ताजा मामला कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत का है, जहां श्याम नगर निवासी एक छात्र ने जन्मदिन पार्टी के दौरान एक के बाद एक तीन फायर झोंककर पार्टी में धूम मचाई.
वायरल वीडियो के अनुसार, शिवम नाम के एक छात्र का जन्मदिन था, जिसमें लगभग आधा दर्जन मित्र एकत्रित हुए. इसके बाद जश्न की शुरुआत हुई और गाड़ी के बोनट पर रखकर केक काटा गया. इस दौरान दोस्तों ने जन्मदिन का जमकर जश्न मनाया और केक खिलाते समय एक दोस्त ने रिवाल्वर निकाली और उससे एक के बाद एक लगातार तीन फायर किए. रिवाल्वार लहराकर दोस्तों ने खूब डांस किया और फायर करते रहे. गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. फायरिंग करने वाले छात्र कम उम्र के बताए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *