जाम का सबब बना रामादेवी सब्जी मंडी अवैध स्टैंड

जनपद कानपुर नगर के चकेरी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रामादेवी सब्जी मंडी से जुड़ा हुआ अवैध स्टैंड बना कानपुर लखनऊ राजमार्ग के लिए मुसीबत यहां आए दिन लगातार उल्टी ओर से आने वाली गाड़ियां हाईवे से आने वाले वाहनों को रोक देती हैं जिस कारण लंबा जाम गंगा पुल तक लग जाता है माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेश के विपरीत यहां का पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता नाम न बताने की शर्त पर यहां के दुकानदारों ने बताया कि क्योंकि यहां पर ₹10 प्रति ठेला वसूली प्राप्त की जाती है इस पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को ठोस कदम उठाने चाहिए एवं यहां के प्रशासन को भी इस पर ध्यान देना चाहिए आपको बताते चलें की रामादेवी से नौबस्ता की ओर जाने वाले रास्ते पर पुल के नीचे हाईवे के दोनों और बैरिकेडिंग लगी थी लोहे की ग्रिल जाली लगी होने की वजह से सब्जी मंडी का ठेला इस और हाईवे की तरफ नहीं लग पाता था अवैध स्टैंड वालों ने इस ठेले को तोड़ दिया और बैटरी एवं लोडर तथा टेंपो यहां पर अब अपनी मनमानी करने के लिए बैरिकेडिंग के हर एक लोहे को लगातार तोड़ रहे हैं जिस कारण सब्जी मंडी वाले हाईवे तक आ गए हैं और यही जाम का सबब बन रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *