आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामन्त्री ज्ञानेश मिश्र ,महानगर अध्यक्ष सरदार गुरुजिन्दर सिंह व महामन्त्री मेहश सोनी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ,रमाकान्त शर्मा,शशांक दीक्षित,सुनील मिश्र, इखलाक मिर्जा ,सुरेश सिंघवानी व अब्दुल वाहिद,युवा महामन्त्री मनोज विश्वकर्मा व विनायक पोद्दार,जय कुमार शर्मा,अरविन्द गुप्ता,भोला मिश्र,राजकुमार गुप्ता,प्रवीन दीक्षित,शिव विश्वकर्मा ,मो ताहिर,अनुपम गुप्ता,सुरेंद्र जायसवाल, महिपाल शर्मा,हर्ष तिवारी,नितिन शुक्ला,प्रखर श्रीवास्तव ,अमित बाजपेई ,प्रशांत मिश्र आदि सौ से अधिक व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इसी माह पिछले दिनों विशेष अभियान में पकड़ी गई 51 गाड़ियों में व इनमें से ही एक गाड़ी UP74 T6476 को पकड़कर वाणिज्यकर विभाग लाकर व्यापारी की बिना जानकारी के गलत तरीके से पेनाल्टी जमा करवाने की जांच किये जाने ,सचल दलों द्वारा सही परचून व अन्य गाड़ियों को पकड़कर कई कई दिनों में छोड़े जाने व जबरन पेनाल्टी जमा कराने, सन 2017-18 से पिछले वर्ष तक पुराने मामलों में आई टी सी से संबंधित नोटिस भेजने और अन्य मामलों को लेकर अपर आयुक्त ग्रेड 1 जी एस बोनाल से उनके कार्यालय में दोनों अपर आयुक्त ग्रेड 2 ब्रजेश मिश्र व अरविंद मिश्र की उपस्थिति में हंगामा हुआ ।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने 51 गाड़ियों के मामले में जांच करवाने सहित इन सभी मामलों में ज्ञापन देकर महानगर को सचल दल इकाइयों को नियंत्रित करने को कहा गया।
साथ मे आये मैनपुरी के एक व्यापारी की तम्बाकू की मूव 9 जारी करके गाड़ी पकड़े जाने का प्रकरण भी आया जिसकी भा उ व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र व अन्य पदाधिकारियो ने इस मामले में पैरवी की तब अपर आयुक्त ग्रेड 1 द्वारा इस गाड़ी को अपील से छोड़ने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *