जिलाधिकारी अपडेट 20 जून 2022 कानपुर नगर।
◆ योग को अपनी दिनचर्या से जोड़ते हुए प्रतिदिन उपयोग करें , योग करने से शरीर में स्फूर्ति रहती है ।

◆ योगा दिवस के अवसर पर ग्रीन पार्क स्टेडियम में आने वाले सभी 4000 लोगो को एक पौध इस संकल्प के साथ दिया जायेगा कि पौध को संरक्षित कखने की जिम्मेदारी उनकी है।
◆ ग्रीन पार्क स्टेडियम सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है।

जनपद कानपुर नगर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में कल आठवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम कल 21 जून को आयोजित किया जायेगा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सतीश महाना मा0 अध्यक्ष, विधानसभा, उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रमिला पाण्डेय,माननीय महापौर कानपुर एवं श्रीमती स्वप्निल वरुण , अध्यक्ष, जिला पंचायत कानपुर नगर , श्री देवेंद्र सिंह भोले माननीय सांसद अकबरपुर, श्री सत्यदेव पचौरी माननीय सांसद कानपुर नगर, श्री अशोक रावत माननीय सांसद मिश्रिख , गरिमामय उपस्थिति श्रीमती नीलिमा कटियार ,श्री राहुल बच्चा मोहित सोनकर, श्री अरुण पाठक, श्री अभिजीत सिंह सांगा, श्री सुरेंद्र मैथानी , श्री महेश त्रिवेदी, श्रीमती सरोज कुरील, श्री सुनील विश्नोई, श्री विजय बहादुर पाठक श्री अविनाश सिंह जी की उपस्थिति में सुबह 6:15 से कार्यक्रम प्रारंभ होगा । ग्रीन पार्क स्टेडियम में कल लगभग 4000 लोगो द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा। जिसका सजीव प्रसारण सोशल मीडिया एवं वेबकास्टिंग के माध्यम से किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त जनपद कानपुर नगर के अन्य पार्को में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी योगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *