
आज अन्तर राष्ट्रीय योगा दिवस पर आवास विकास कालोनी हंसपुरम के सेक्टर बी में केसा के पास बने सद्भावना पार्क का लोकार्पण क्षेत्रीय निवासी बरिष्ठ महिला शक्ति श्रीमती शीला शुक्ला व समाजवादी पार्टी की महिला सभा की पूर्व नगर महामंत्री श्रीमती बबिता निगमद्वारा किया गया। इस मौके पर काफी महिलाएं पुरूष व बच्चे मौजूद रहे। लोगों ने संकल्प लिया कि इस पार्क स्वच्छ और खूबसूरत बनाये रखेंगे। तथा आपसी सदभाव बनाए रखेंगे।
