
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
करो योग रहो निरोग स्वस्थ रहें मस्त रहें
संदीप शुक्ला
स्वस्थ रहें मस्त रहें मानव सेवा संस्थान द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्थान के मुख्य संयोजक संदीप शुक्ला के नेतृत्व में आज जूही रेलवे यार्ड कि पार्क में लोगों को योगा करा कर उसके महत्व और लाभ बताएं
इस अवसर पर संस्थान के संयोजक संदीप शुक्ला ने अपने साथियों को योग करा कर कहा कि मनुष्य को अपने शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखने के लिए प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योगा एवं एक्सरसाइज करनी चाहिए योगा और एक्सरसाइज करने से शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है मनुष्य को प्रतिदिन सुबह उठकर कम से कम दो गिलास गुनगुना पानी पीकर और कम से कम 5 किलोमीटर टहलना अति आवश्यक है टहलने और योगासन करने से शरीर में डायबिटीज कैंसर व अन्य प्रकार की छोटी-मोटी बीमारियों से लड़ने की क्षमता शरीर में नई ऊर्जा उत्पन्न करता है योग और टहलने से शरीर में नई उर्जा उत्पन्न कर चुस्त और दुरुस्त रखता है
इस अवसर पर संदीप शुक्ला राजाराम विश्वकर्मा अंबिका तिवारी जागेश्वर प्रसाद सत्येंद्र सोनकर राजेंद्र पाल शिव शंकर भूपेंद्र कुमार राजेश सिंह संजय दद्दा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
