आज 8वें विश्व योग दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा द्वारा आज दिनांक 21 जून 2022 को प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे के मध्य योग शिविर का आयोजन आईएमए परिसर परेड कानपुर में किया गया। इस योग शीविर में कानपुर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने भाग लिया
योग गुरु श्री जय नारायण जी तथा उनके सहयोगी श्री विष्णु गुप्ता जी ने योग सिखाया।
उपरोक्त कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसनतथा स्वस्थ रहने की कला सिखाई गई तथा उनसे होने वाले लाभ के विषय में विस्तार से बताया उन्होंने ये भी बताया कि योग करने से मधुमेह, हृदय रोग हड्डी एवं जोड़ रोग ,पेट रोग जैसी बीमारियो से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है तथा सुबह योग करने से मनुष्य स्वस्थ एवं निरोग रहता है।
आज के शिविर में आए हुए चिकित्सको का स्वागत आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र शुक्ला ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन आईएमए कानपुर के सचिव डॉ देबाज्योति देवराय ने दिया तथा आज के प्रशिक्षक श्री जय नारायण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र शुक्ला, डॉ देबाज्योति देवराय, डॉ पूर्णिमा दीक्षित उपाध्यक्ष डॉ दिनेश सचान उपाध्यक्ष, डॉ अमित सिंह गौर वित्त सचिव, डॉ वी सी रस्तोगी चेयरमैन योग एवं स्प्रिचुअल सब कमेटी, डॉ मुन्नालाल विश्वकर्मा संयुक्त सचिव, डॉ पी के जैन , डॉ सुशील कुमार, डॉ दिलीप अग्रवाल, डॉ अंबिका प्रसाद , डॉ गुलसगुफ्ता आदि चिकित्स्क उपस्थित रहे।

धन्यवाद भवदीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *