
दूल्हा जू के अनुयाई अब तो होश में आ जाओ जरा सी वारिश में दरक गई झांसी किले की बाउंडरी वाल।
महोदय,
झांसी किले के रामचरित्र मानस मैदान जो पचकुइयां तिराहे के समीप है इसी मैदान क्षेत्र में बड़े ट्रक से बोरिंग कर 350 फुट ड्रिल किया गया पर पानी नही निकल। इसी मैदान में किले की पहाड़ी पर पोकलिंग मशीन से खुदाई की गई। ट्रक एवं पोकलिंग मशीन के घर्षण से नतीजा यह हुआ कि वर्ष 2200 में बनी बाउंडरी वाल जो इतनी वारिश झेल चुकी बाउंडरी वाल गिर गई।
मलवे पर खड़े अधिकारी अपने बचाव में बारिश के कारण बाउंडरी वाल गिरना बता कर पल्ला झाड़ रहे है। पर हकीकत यह है कि बड़ी मशीनों का प्रयोग से उत्पन्न घर्षण से कमजोर हुई बाउंडरी वाल गिरी है।
महारानी लक्ष्मीबाई जी के किले की पहाड़ी को मशीन से खुदवा कर, बड़ी बड़ी पहाड़ी पर जमी चट्टानो को ऊपर से गिरा कर कराए जा रहे निर्माण कार्य से अब किले को नुकसान पहुँचने के अंदेशे से इनकार नही किया जा सकता है।
दूल्हा जू के अनुयाइयों से निवेदन है कि समय रहते चेतकर महारानी लक्ष्मीबाई जी के किले को बचाने आगे आये।
बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा ने तो संकल्प ले रखा है कि पहाड़ी को बचा कर दम लेंगे।
