कानपुर बोट क्लब में ट्रायल आयोजन 25 जून को होंगे।
________
गंगा तट गंगा बैराज कानपुर में विकसित किये गए कानपुर बोट क्लब जिसमे जल क्रीडा , पर्यटन बोट गंगा नदी बिहार तथा अन्य आयोजन का संचालन आरम्भ किया जाना है।
संचालन से पहले इन गतिविधियों का ट्रायल हो सके जिससे कि आगे इसका भव्य लोकार्पण किया जा सके। इसके ट्रायल आयोजन ,दिनांक 25 जून को बोट क्लब में।होंगे ,आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। ट्रायल आयोजन के संदर्भ में आयुक्त कानपुर मण्डल जो कि बोट क्लब समिति के अध्यक्ष भी है ,की , अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में अधिकारियो को आवश्यक निर्देश देते हुए उन्होंने बताया कि ट्रायल आयोजन में राफ्ट बोट का मार्च पास्ट, ड्रैगन बोट, मोटर बोट के द्वारा गंगा नदी में की जाने वाली पर्यटक राइड के प्रदर्शन आयोजन, कायाक, कनॉय, रोइंग बोट के प्रति स्पर्धाओं के रूप में विभिन्न केटेगरी की रेस के आयोजन, वाटर स्कीइंग जैसी रोमांचक गतिविधि का प्रदर्शन, पी ए सी बैंड की धुन में सभी तरह की बोट का मार्च पास्ट, गंगा आरती एवं संगीत के सांकेतिक प्रदर्शन आयोजन किये जायेंगे।

डॉ राजशेखर ने बताया, बोट क्लब का निर्माण कानपुर के विकास में एक रोमांच लाने वाला है जिसकी पहले कभी कल्पना नही थी।
वर्ष 2007 से प्रस्तावित यह योजना सम्पूर्ण हो चूकी है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल अलग तरह की परियोजना है जो कि किसी भी विभाग के अनुभव के दायरे में नही होती है जिसके निर्माण में कदम कदम पर इससे संबंधित ओलिंपिक सम्बद्ध राष्ट्र स्तरीय संस्थाओं एवम इसके विशेषज्ञ लोगों से राय मशवरा करते हुए समय समय पर उनको कानपुर आमंत्रित कर उनके सहयोग से कानपुर विकास प्राधिकरण के वित्तपोषण और निर्माण इकाई सिंचाई विभाग द्वारा पूर्ण हुई है।

आगे आने वाले समय में इसके संचालन में भी इन्ही संस्थाओं और इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बोट क्लब परियोजना में प्रस्ताव से निर्माण पूर्व तक नीरज श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि इस ट्रायल आयोजन में इंडियन कयाकिंग केनोइंग एसोसिएशन एवं भारतीय रोइंग संघ के साथ उत्तर प्रदेश कयाकिंग केनोइंग एसोसिएशन तथा अन्य विशेषज्ञों का सहयोग लेकर यह रोमांचक ट्रायल आयोजन किये जायेंगे। आयोजन 4 बजे अपराह्न से आरंभ होकर शाम 7.30 बजे तक चलेंगे।
नीरज ने बताया कि कानपुर बोट क्लब उत्तर प्रदेश में अपनो तरह का पहला राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के लिए बनाया गया है।
डॉ राजशेखर ने सभी अधिकारियों को इसको सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस ट्रायल आयोजन के प्रभारी सचिव कानपुर विकास प्राधिकरण एवं नीरज श्रीवास्तव समन्वयक उच्च विकास समिति एवं सचिव बोट क्लब होंगे।

डॉ राजशेखर ने बताया कि ट्रायल आयोजन को गरिमामय बनाने के लिए माननीय अध्यक्ष विधान सभा उत्तर प्रदेश श्री सतीश महाना जी ने
सहमती। दे दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *