२०वी आल इंडिया डार्ट्स चैंपियनशिप २०२२ का आयोजन कोलकाता में होगा । 24-27 June तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में १२ राज्यों के प्रतिभागी खेल रहे है । इस प्रतियोगिता में ३ लाख का नकद पुरस्कार भी रखा गया है साथ ही यहा से ताइपे में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम का चयन भी किया गया जायेगा ।
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का चयन चार चरणों में किया गया जिसमे जिसमे कानपुर में संपन्न हुई प्री स्टेट प्रतियोगिता, आगरा में आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता साथ में उत्तर प्रदेश रेंकिंग और डबल्स चैंपियनशिप के आधार पर हुआ है जिसमे कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज से कुल २६ खिलाडियों का चयन हुआ है। एकल वर्ग में प्रथम चार स्थान पर शैलेश कुमार, निधि जैन, आर्यन साहू और करिशनी सोनी का चयन हुआ है। डबल्स बालिका वर्ग में महिमा गौतम, आकृति गुप्ता, हिमांशी राठौर, सौम्य पटेल और निष्ठा सोनी चयनित हुई है। डबल्स बालक वर्ग में शैलेश कुमार, आर्यन साहू, योगेश मौर्य, अशुमेंद्र सिंह, जीशान, आयुष गुप्ता का चयन हुआ। मिक्सड डबल्स के शैलेश कुमार, महिमा गौतम, आर्यन साहू, करिशनी सोनी, ज्ञानेंद्र नाग, निधि जैन, तनिषा मुनीर का चयन हुआ है। अन्य खिलाडियों में राम कुमार सिसोदिया, सतेंद्र वर्मा, कृष्णा राय, दीपक अवस्थी, राशि दीक्षित, खुशी कनोजिया, सरताज खान का चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश डार्ट्स गेम की अध्यक्ष मौसमी साहू ने बताया कि इस वर्ष डार्ट्स गेम की 20 साल पूरे हो रहे है इस उपलक्ष्य में अब तक भारत से खेले सभी डार्ट्स के अंतर राष्ट्रीय खिलाडियों के सम्मान किया जायेगा कोलकाता में जिसमे उत्तर प्रदेश से शैलेश कुमार का भी नाम है। इस प्रतियोगिता के आधार पर एशिया कप और सितंबर में होनी वाली डार्ट्स प्रीमियर लीग के लिए खिलाडियों के भी चयन किया जायेगा ।
2022-06-22
