हाथ-पैर बांधकर चोरों को पीटा, वीडियो वायरल
कानपुर: चकेरी के श्याम नगर स्थित ई-ब्लाक में नागेश कुमार सक्सेना के खाली प्लाट से मंगलवार दोपहर को दो-तीन युवक लोहा चोरी करके ले जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर नागेश अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक युवक और अधेड़ को पकड़ लिया और उन्हें जमकर पीटा। देर शाम तक चोरों को पीटने के बाद भगा दिया। किसी ने • मारपीट का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। श्याम नगर चौकी प्रभारी मुरलीधर पांडेय ने बताया की प्लाट में चोरी कर रहे युवकों के साथ लोगों ने मारपीट की है। मामले की जांच की जा रही है।
