भीषण सड़क हादसा : युवकों को टक्कर मारने के बाद पलटी कार, दो की मौत

Tue, 13 Jul 2021
उन्नाव जिले के बीघापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने रायबरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे पैदल जा रहे दो युवकों से टक्कर मारकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। पैदल जा रहे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। अचलगंज कस्बा निवासी पैथालॉजी संचालक अंकित (24) पुत्र राज किशोर अपने दोस्त सराफ अजय (25) के साथ एक अन्य दोस्त हिमांशु शुक्ला द्वारा आयोजित पार्टी में कार से अकवाबाद स्थित पंकज ढाबा में शामिल होने पहुंचे थे।

रात 10 बजे घर लौटते समय बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने कार अनियंत्रित हो पैदल जा रहे बीघापुर कस्बा निवासी आर्यन पटेल व इमरान को टक्कर मारते हुए सड़क पर पलट गई। हादसे में अंकित और अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *