जिलाधिकारी अपडेट 22 जून 2022 कानपुर नगर।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तथा दस्तक अभियान 16 से 31 जुलाई तक चलेगा

जिलाधिकारी श्री विशाख जी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तान अभियान के सम्बंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण दोनों अभियान महत्वपूर्ण है। मानसून प्रारम्भ हो जाने पर संक्रामक रोग प्रभावी हो जाते है, जिसकी रोकथाम हेतु जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा दस्तक अभियान दिनांक 16 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा, इसके लिए पूरी गाइडलाइन जारी हुई है। सभी गतिविधियां पुनः विस्तृत कार्ययोजना बनाकर संचालित की जानी है। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछली बार किन-किन क्षेत्रो में संक्रमण अधिक हुवा था, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के उन स्थलों को चिन्हित कर लिया जाए, संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान में कार्य करने वाली सभी टीमों को एक्टीवेट कर दिया जाए। पिछली बार किन क्षेत्रों में ज्यादा लोग प्रभावित हुवे थे उनका विवरण है, उसके अनुसार उन क्षेत्रों व उनके आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण कर ले तथा सभी व्यवस्थाये सुनिश्चित कराएं । जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभागों को जो जिम्मेदारी मिली है, उसको पूर्ण कराने में गंभीरता दिखाएं, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इसमें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास, नगर विकास, पंचायती राज/ग्राम्य विकास, पशुपालन, दिव्यांग शक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई, ब्लॉक, नगर पंचायत आदि विभागों को जिम्मेदारी दी गई। सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर गाइडलाइन के अनुसार इस अभियान को मूर्त रूप प्रदान करेंगे। दस्तक अभियान में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ती घर-घर दस्तक देंगी तथा साफ-सफाई पर सभी को जागरूक करेंगी। जिलाधिकारी ने जिला पंचात राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान भ्रमण कर कर नाली, नालों की साफ-सफाई, पशु बाड़े के आसपास की सफाई, दवा छिड़काव, झाड़ियों की कटान आदि कार्य करवाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने हेतु ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में निगरानी समितियों की बैठक आयोजित करते हुए संचारी रोग नियंत्रण हेतु एक अभियान चलाकर लोगों मे जागरूकता लाई जाये।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जहां डेंगू व मलेरिया के मरीज ज्यादा आये थे वहां पर विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई करायी जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये। इस मौके पर बैठक में मुख्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी, बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 नेपाल सिंह, सभी एमओआईसी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *