कानपुर सागर स्टेट हाईवे पर हमीरपुर में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप-ऑटो की भिड़ंत में छह की मौत और 11 घायल
Wed, 22 Jun 2022
हमीरपुर के मौदहा थानाक्षेत्र में कानपुर सागर हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया।पिकअप और आटो की टक्कर में बच्ची समेत छह लोगों की मौत हुई है। वहीं घायल 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानपुर सागर हाईवे पर बुधवार की शाम मौदहा व इंगोहटा के मध्य आम लादकर जा रहे पिकअप और ऑटो में भिड़ंत हो गई। ऑटो में कई लोग सवार थे। टक्कर लगते ही ऑटो हाईवे पर पलट गया और चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात थम गया और आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस आने पर घायलों को अस्पताल भिजवाना शुरू किया। अस्पताल पहुचंने पर बच्ची समेत छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और 11 घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल रेफर किया गया।

घटनास्थल और अस्पताल में पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। वहीं हाईवे पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर यातायात सामान्य कराया। इस दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे तक अफरा तफरी का माहैल रहा और यातयात थमा रहा। हादसे की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने केा आदेश दिया है।

इनकी हुई मौत :

हादसे में मरने वाले में सुमेरपुर के टेढ़ा गांव निवासी 35 वर्षीय श्यामबाबू, उनकी दो बेटी 14 वर्षीय रागिनी व सात वर्षीय दीपांजलि हैं। इंगोहटा निवासी पिकअप चालक 22 वर्षीय राजेश की भी मौत हुई है। अन्य मरने वालों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *