डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का निर्वाण दिवस
आज प्रातकाल बूथ पर,आमजन के साथ,कार्यक्रम हुआ
-बूथ नंबर-254
-स्थल-श्री राम पार्क, रतनलाल नगर के
-वार्ड-34 रतनलाल नगर
-सेक्टर-विशंभर नाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय(अ)
-मंडल-रतनलाल नगर मंडल,गोविंद नगर विधानसभा में संपन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विशेष उपस्थिति-मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता,बूथ अध्यक्ष प्रदीप आनंद जी,बूथ अध्यक्ष शिव त्रिवेदी जी वार्ड अध्यक्ष डॉ वीके ओमर,सेक्टर अध्यक्ष जितिन अरोड़ा एवं पार्षद विधि राज्यपाल एवं रवि गुप्ता एवं अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।
उपरोक्त कार्यक्रम अनुसार आज प्रातः 6AM. पर,बूथ पर कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने उक्त अवसर पर आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से प्रेरणा लेकर के,हम सरकार चला रहे है और समाज जीवन में आगे बढ़ रहे हैं
विधायक ने बताया कि उक्त अवसर पर मौके पर पहुंचे,जो सन 1990 में मजबूरी में, कश्मीर छोड़कर, भाग कर, कानपुर आए थे, वह डॉ प्रदीप मट्टू एवं उनकी पत्नी डॉ रीना कौल मट्टू ने भी डॉक्टर साहब के चित्र पर, पुष्पा अर्चन किया।
डॉ प्रदीप मट्टू ने अपने अनुभवों को शेयर करते हुए कहा कि कश्मीर में तत्कालीन सरकार के समय, ऐसा वातावरण बना दिया गया था कि वहां पर कोई भी हिंदू रह नहीं पाएगा। या तो उसको जान से हाथ धोना पड़ेगा या अपनी प्रॉपर्टी छोड़कर, सारा जेवरात एवं रुपया पैसा यही छोड़कर और तुरंत कश्मीर से कहीं बाहर चला जाए।जिस भय के कारण से, हम लोग भी अपने परिवार के साथ, यहां कानपुर में आ गए। और फिर बाद में यही इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट में बाद में फ्लैट लेकर रहने लगे।
उक्त पार्क में मॉर्निंग वॉकर काफी बुजुर्ग थे, जो टहल रहे थे। उन्होंने भी आकर के पुष्प अर्चन किया और नारे लगाते हुए, स्थल पर ही खुशी में झूम उठे और नाचने लगे। और कहने लगे कि धारा 35a और 370 के हट जाने से हम लोग बहुत खुश है।और आगे भी मोदी जी को ऐसे ही सपोर्ट करते रहेंगे ।उन्होंने अपनी इच्छा जताई कि, शेष पीओके भी, भारत के अधीन ही रहना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *