छोड़ा भाजपा और बसपा का साथ थामा प्रसपा का साथ

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की नीतियों पर एवं उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर डॉ दिवाकर प्रजापति भाजपा छोड़कर एवं मनोज कुमार पाल बसपा से त्यागपत्र देकर अपने सैकड़ों साथियों सहित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) मे शामिल हुए एवं दोनों लोगो को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सक्रिय सदस्य ग्रहण करा कर जिला संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। आज केंद्र व राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है सरकार की जन विरोधी नीतियों से आहत होकर कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं आज बराबर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी मे गांव शहर गली मोहल्ले में किसान मजदूर व्यापारी हर समाज सेवी व्यक्ति या महसूस कर चुका है। उत्तर प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभाने की कोई ताकत रखता है तो शिवपाल सिंह यादव हैं निश्चित रूप से 2022 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी यह समूचे जनमानस ने तय कर लिया है इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति राम प्रकाश मिश्रा, राजपाल यादव, प्रेम प्रकाश दुबे, शिव कुमार प्रजापति, आकाश प्रजापति, सरोज प्रजापति शरद यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *