पुखरायां में कमरे में धन्नी से साड़ी के सहारे फांसी

पुखरायां । देवरहट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता महिला घर मे किसी बात से नाराज होकर कमरे में धन्नी से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , सूचना पर पुलिस पहुचकर जांच किया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जबकि तीन बच्चे हैं ,बच्चे के सिर से माँ का साया उठ गया ।
देवरहट थाना क्षेत्र के सेल्हूपुर गांव निवासी अमर चन्द ने बताया कि मंगलवार को पत्नी आरती 26 वर्ष किसी बात से नाराज होकर घर के कमरे में धन्नी से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , जबकि खुशी 13 वर्ष , कृष्णा 11 वर्ष , शिवा 3 वर्ष तीन बच्चे हैं , मृतिका के पति बोरिंग मशीन में काम करता है , आसपास के लोगो की सूचना पर पुलिस पहुची अन्य जानकारी लेकर जांच की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया , ससुरालीजन दिल्ली में रहते हैं , मृतिका की शादी 12 पूर्व हुई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *