पुखरायां । कस्बे के कान्हा गौशाला में मंगलवार को सीएचसी की ओर से ई – पशु चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया , गायो की बीमारी से रोकथाम के लिये टीका लगाया गया वही पर वचुरवल पशु पालकों से पशु चिकित्सों ने संवाद कर बीमारी औऱ बचाव के तरीके बताए ।
सीएचसी के जिला प्रबन्धक सचिन पुरवार व अमित सिंह ने पुखरायां के कान्हा गौशाला में मंगलवार को ई- पशु चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया है , जिसमे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेन्द्र सिंह ने सभी गायो के बीमारी से बचाव के लिये टीका लगाया गया , इसके बाद पशु पालकों को वचुरवल सम्पर्क कर बताया कि गाय औऱ भैसो में मुहपका गला घोटू आदि अन्य बीमारी होती है जिससे बचाव के लिए जानवरों को साफ जगह में बाधना चाहिए बांझपन निवारण के लिए पोषिटिक आहार देना चाहिए , तैलीय पदार्थ पिलाकर साथ ही दूध की मात्रा बढ़ाने जाने से मवेशी अगली ब्यात में बेकार हो जाते हैं इस लिए एक वर्ष में एक बार टीकाकरण किया जाता है , जिसकी प्रकिया गांव गांव जाकर स्वास्थ्य टीमों ने पूरी कर ली है , बकरियों में मुंहपका और पोकने कि बीमारी अधिक होती है , जिसके लिये बकरियों को पानी से बचाव करने से सुरक्षित जगह रखना चाहिए , और समय समय पर उपचार की आवश्यकता होती है , पशु चिकित्सा में पशुओं की बीमारी के सम्बंध में सूचना देनी चाहिए , जिससे सेम्पलिंग कराकर जाच कराई जा सके , जिससे उपचार किया जाए , घोड़ो की बीमारियों के विषय की जानकारी दी और उपचार के उपाय के तरीके बताए , इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी अक्षय कटियार , सुनील कुमार , जनसेवा केंद्र संचालक शेखर सचान , महेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे हैं।
2021-07-13
