पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में झांसी और कानपुर हाइवे किनारे चोरा गांव पास मंगलवार को बकरी बाजार लगती है बाजार व्यपारियो की ज्यादतर वाहन आ जाने के कारण हाइवे के किनारे खड़े करने से आने जाने वाले का वाहन फंस जाते हैं , यात्री परेशान होते हैं , जाम खुलवाने के लिये पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी , तब जाम खुल सका है।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झाँसी और कानपुर हाइवे जे किनारे चोरा गांव के पास बकरियों की मंगलवार बाजार लगती है बाजार व्यापारियों के वाहन आड़े तिरछे खड़े करने पर आने जाने वाहनों को कठनाईयों का सामना करना पड़ा साथ ही यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी जाम लग गया कालपी और कानपुर की तरफ से लम्बी लम्बी गाड़ियों की लाइनें लग गई , जिसमे रोडवेज बस की सवारियां गर्मी के कारण परेशान होने लगी , 10 किलोमीटर का लम्बा जाम होने पर जिसमे उरई के सीओ खड़े नजर आए , सूचना मिलने पर भोगनीपुर कोतवाल बैजनाथ अमरौधा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ चोरा बड़ी मुश्किल से पहुचे , आड़े तिरछे वाहनों को एक तरफ करने बाद बड़ी मशक्कत से तीन घण्टे में जाम खुला सके , तब कही वाहन रेंगना शुरू हुआ , तभी भोगनीपुर कोतवाल बैजनाथ ने बकरी व्यापारियों को चेतावनी दी कि अपने वाहनों को आड़े तिरछे न खड़ा करे , ट्रेफिक देखकर वाहनों को हाइवे में पार करे , ट्रेफ़िक रुकने पर जाम लगने से करवाई की जाएगी ।
2021-07-13
