कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का आज प्रतिनिधिमंडल महापौर प्रमिला पांडे जी से मिला और बरसात के दौरान आने वाली समस्याओं पर चिंतन किया और नागरिक समस्याओं से संबंधित समस्याओं का एक ज्ञापन उन्हें दिया जिसमें प्रमुख रुप से जलभराव की समस्या को मुख्य बिंदु रखा गया जलभराव से काफी बाजारों में दुकानों के अंदर पानी आ जाता है जिनसे व्यापारियों के सामान का नुकसान हो जाता है जिसका मुख्य कारण सीवर की सफाई नालियों की नियमित सफाई का ना होना है इस पर महापौर जी ने निर्देश दिए तत्काल नालियों का सीवर लाइनों का सफाई एवं मुख्य मार्गों पर मुख्य सीवर जिन के ऊपर ढक्कन नहीं है
तत्काल ढक्कन लगवाने के निर्देश प्रदान किए और कहां अभियान चलाया जाएगा व्यापार मंडल ने मांग रखी की पार्किंग के ठेके क्षेत्रीय व्यापार मंडल की संस्तुति पर दिए जाएं नई सड़क से मूलगंज चौराहा तक जल निगम द्वारा खोली गई सड़क का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए घंटाघर से नयागंज किराना मार्केट तक अतिक्रमण हटाया जाए बाबा कुटी चौराहे से भगाई तक की सड़क खस्ताहाल में है सड़क का निर्माण कराया जाए लाल इमली साइकिल मार्केट से यतीम खाने तक खुदी पड़ी सड़क का निर्माण कराया जाए फल सब्जी खाने पीने ठेला लगाने वाले छोटे दुकानदारों के लिए वेल्डर स्ट्रीट बनाने की मांग की गई आज की बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष श्री सुबोध चोपड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल सब्बरवाल महामंत्री श्री सेल शुक्ला महामंत्री अनूप तिवारी उपाध्यक्ष महेश सोनी आशीष सचान हरदेव सिंह चंदन अवनीश गुप्ता मोहम्मद कलीम दीपक मिश्रा मौजूद थे

