फर्जी प्लाई बोर्ड की बिक्री की सूचना पर छापेमारी

कानपुर: सीसामऊ पुलिस ने फर्जी प्लाई बोर्ड की बिक्री की सूचना पर छापेमारी करके अभियुक्त को हिरासत में लिया है। सेन्टूरी, प्लाईवार्ड (ई) लिमिटेड के राकेश खन्ना ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी कंपनी के नाम का इस्तेमाल करके नकली प्लाई बेची जा रही है। इस पर थाना सीसामऊ की जवाहर नगर चौकी क्षेत्र में पीरोड निवासी मनीष अग्रवाल द्वारा सेन्टूरी प्लाईबोर्ड (ई) लिमिटेड का मार्का कापी करके सेन्टूरी गोल्ड प्लेन बोर्डो पर लगाकर बाजार में बेच रहा था । पुलिस ने गिरफ्तार करके 05 नकली प्लाई बोर्ड बरामद किये हैं। पुलिस मुकदमा लिखकर कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *