आकाशीय बिजली गिरने से पानी का संकट गहराया

आकाशीय बिजली गिरने से दो नलकूपों के ट्रांसफार्मर फुकने से तीसरे दिन भी पानी का संकट गहराया

कालपी (जालौन)
आकाशीय बिजली गिरने से
अलग-अलग स्थानों में जल संस्थान के दो ट्रांसफार्मर फुक गये। इस वजह से लगातार तीसरे दिन ग्रामीण एवं नगरीय पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार
समीपवर्ती छौक गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था के लिए नलकूप से करीब तीन सौ घरों में पानी आपूर्ति होती है। रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से नलकूप में स्थापित 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक जाने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। आशीष सिंह, मनीष कुमार, अजय ,मोहन श्रीवास्तव, दीपक, उपेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पेयजल आपूर्ति न होने से जनता त्रस्त है।
इसी प्रकार जल संस्थान कालपी के परिसर में पानी का ओवरहेड टैंक भरने तथा पेयजल आपूर्ति के लिए हरीगंज काली देवी में नलकूप नंबर 3 स्थापित है। अवर अभियंता सभापति सिंह ने बताया कि आकाशी बिजली की चपेट में आकर नलकूप का ट्रांसफार्मर फुक गया इस कारण ओवरहेड टैंक नहीं भर पा रहा तथा आपूर्ति व्यवस्था भी खराब हो गई है। दमदमा, जुनेदपुरा,हरीगंज, मिर्जा मंडी आदि मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति ठप हो जाने से नागरिकों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। अवर अभियंता ने बताया कि आपूर्ति व्यवस्था के लिए बिभाग पूरी शिद्दत से जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *