कानपुर : आवास विकास 3 नंबर में पुलिस को सूचना मिली कि एक बच्ची जो कुछ देर पहले गम हो गई थी उसे एक मोटर साईकिल सवार बैठा कर ले जा रहा है। इस सूचना से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मस्वानपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही 3 नंबर चौकी की पुलिस तत्काल बच्ची की खोजबीन करने के निकल पड़ी। आधे घंटे ढूंढ़ने के बाद बच्ची घर से कुछ दूरी पर खेलती हुई मिली तो पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बच्ची को परिजनो के हवाले किया जहां बच्ची माता पिता से लिपट गई।
आवास विकास निवासी पिता अंकित मिश्रा और उनकी पत्नी ने बच्ची के सकुशल बरामद होने पर पुलिस की काफी प्रशंसा की। परिजनों ने बताया कि बच्ची के अपहरण की बात गलत थी। बच्ची को सकुशल बरामद करने में चौकी प्रभारी गणेश तिवारी, दारोगा शुसेन्द्र सिंह, सिपाही राजेश सिंह, अजीत सिंह, बबलू, शेखर वर्मा,राज नारायण वर्मा की मुख्य भूमिका रही।
