बुधवार को महापौर ने सागर मार्केट के बाहर अवैध पार्किंग को पकड़ा

अवैध पार्किंग से होने वाली कमाई पर रोक नहीं लग पा रही है. बुधवार को महापौर ने सागर मार्केट के बाहर अवैध पार्किंग को पकड़ा. नगर निगम की तरफ से पार्किंग खत्म होने के बाद भी यहां पर वसूली का खेल जारी था. महापौर ने मौके पर नाबालिग बच्चे वसूली करते हुए. अवैध पार्किंग को लेकर अब नगर निगम की तरफ से थाना फीलखाना में तहरीर दी गई है.मालरोड की तरफ सागर मार्केट के बाहर दोनों पट्टियों पर रोजाना ही सैकड़ों वाहन खड़े होते हैं. पार्षद विकास जायसवाल ने बताया कि यहां पर अस्पताल होने की वजह से पिछले वर्ष नगर निगम ने यहां पर पार्किंग खत्म कर दी थी. इसके बावजूद यहां पर अवैध रूप से सड़क के दोनों तरफ वाहन पार्क कराकर उनसे अवैध रूप से वसूली की जा रही थी. पार्षद का कहना है कि जब उनके संज्ञान में मामला आया था, तो यहां पर पार्किंग पर मौजूद लोगों को उन्होंने चेतावनी भी दी थी. बाद में महापौर से भी इसकी शिकायत की थी. बुधवार को महापौर प्रमिला पांडेय यहीं पर एक लैपटॉप की दुकान के शुभारंभ पर पहुंंची.
इस दौरान पार्षद ने फिर शिकायत की. बताया जाता है कि महापौर के पास सागर मार्केट से किसी का फोन भी आ गया. इसके बाद महापौर जैसे ही मौके पर पहुंचीं, यहां पर सड़क के दोनों पट्टी में अवैध पार्किंग संचालित होते मिली. महापौर के देखते ही दो लोग भाग खड़े हुए जबकि एक नाबालिक पकड़ में आ गया. उसके पास से अवैध पार्किंग मे इस्तेमाल होने वाली पर्चियां भी बरामद हुईं. इसके बाद नगर निगम के राजस्व निरीक्षक ने थाना फीलखाना में एफआइआर दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *