पुखरायां । मूसानगर क्षेत्र के हालिया ग्राम पंचायत के क्योतरा बांगर गांव में बुधवार दोपहर को अचानक कच्चे घर मे आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग में काबू पाया गया , तब तक गृहस्थी का समान जलकर खाक हो गया ।
मूसानगर क्षेत्र के हालिया ग्राम पंचायत के व्योतरा बांगर गांव के निवासी बाबूलाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी कल्लो के साथ बुधवार को खेतों में काम करने गये थे , दोपहर को उसके घर से धुआं उठते देखा तब तक कोई कुछ समझ पाता उतनी देर में आग की लपटें दिखई देने लगी आनन फानन में ग्रामीणों ने पहुचकर आग पर काबू पाया , ग्रामीणों की सूचना पर वह अपने घर पहुचा तब तक गृहस्थी का समान मछली पकड़ने का जाल व अनाज जलकर खाक हो गया छप्पर भी जल गया सूचना मिलते ही लेखपाल प्रवीण कुमार शुक्ला मौके पर पहुचकर जांच करके तहसील कार्यालय में रिपोर्ट दी जायेगी ।
2021-07-14
