बिजली के खम्भे में करेन्ट आ जाने से मासूम झुलस गया -पुखरायां

पुखरायां । मूसानगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के बिजली के खम्भे में करेन्ट आ जाने से मासूम झुलस गया परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया है।
मूसानगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव के रमेश निषाद ने बताया कि उनकी पुत्री अनामिका 6 वर्षीय मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रही थी , घर के कुछ देरी में बिजली के खम्भे लगा हुआ था जिसमें करेन्ट आ रहा था जिसमें मासूम करेन्ट की चपेट में आ गई ,जिससे झुलस गई , लोगो की शोरगुल सुनकर परिजन पहुचे तब जानकारी हुई परिजनों ने मासूम का प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया , अवर अभियंता सतेन्द्र कुमार ने बताया कि पड़ोसी की केबिल में फाल्ट हो जाने के कारण करेन्ट आ गया है लाइनमेन को भेजकर सही कर दिया गया है , मासूम उपचार के बाद इस समय ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *