मालगाड़ी के ब्रेक जाम होने से निकली चिंगारी

Thu, 15 Jul 2021
झींझक स्टेशन के पास खाली पेट्रोल टैंक लेकर जा रही मालगाड़ी के ब्रेक जाम होने से तेज धुआं व चिंगारी निकलने लगी। ट्राली मैंन की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने चालक से संपर्क कर ट्रेन को रुकवाया। करीब आधा घंटे बाद मालगाड़ी को आगे की ओर रवाना किया गया।
कानपुर से दिल्ली की तरफ खाली पेट्रोल टैंक लेकर जा रही बीटीपीएम मालगाड़ी के ब्रेक बाइंडिंग में ट्रालीमैन संतोष पाल ने धुआं व तेज चिंगारी निकलते देख। जिस पर उसने सूचना स्टेशन मास्टर हिमांशु को दी।

स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी के चालक से बातकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर सुबह 11:08 बजे झींझक स्टेशन की अप मेन लाइन पर मालगाड़ी को रोक लिया।
कोच संख्या ईसीआर 40101159146 को खोजकर फायर सिलिंडर से चिंगारी पर काबू पाया गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि पेट्रोल मालगाड़ी के पहियों में ब्रेक बाइंडिग हुई थी।
जिससे तेज धुआं निकलने लगा था। ट्रेन को रुकवाकर आधे घंटे बाद पहिये के ठंडे होने के बाद 11:38 बजे मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *