पीएम मोदी का सुबह 10.25 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आगमन होगा.10.35 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से बीएचयू के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान.10.55 बजे बीएचयू हेलीपैड पर आगमन.11.05 बजे आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड के मंच पर आगमन.11.15 बजे 1500 करोड़ की योजनाओं की सौगात.12.20 बजे एडीवी ग्राउंड से बीएचयू एमसीएच विंग के लिए प्रस्थान.12.30 बजे एमसीएच विंग, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का उदघाटन और निरीक्षण, संवाद.1.35 बजे बीएचयू एमसीएच विंग से बीएचयू हेलीपैड पर प्रस्थान.1.45 बजे बीएचयू हेलीपैड से संस्कृत विवि हेलीपैड के लिए उड़ान.1.55 बजे संस्कृत विवि हेलीपैड पर आगमन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लिए प्रस्थान2.10 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पर पीएम का आगमन.3.10 पर कन्वेंशन सेंटर से संस्कृत यूनिवर्सिटी मैदान पर प्रस्थान.3.30 पर बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली प्रस्थान.
पीएम मोदी सुबह 10:25 पर पहुंचेंगे बनारस
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में सबसे पहले हिंदू विश्वविद्यालय की जनसभा शामिल है. सुबह 10:25 पर पीएम मोदी का काशी आगमन होगा और इसके बाद वहां से सीधे उनका उड़न खटोला बीएचयू के आईआईटी ग्राउंड पर पहुंचेगा. यहां पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 5000 लोगों से ज्यादा की जनसभा को संबोधित करेंगे. लगभग 8 महीने बाद पीएम मोदी का यह 27 वां दौरा अपने पहले और दूसरे कार्यकाल को मिलाकर होने जा रहा है. यहां पर जनसभा संबोधित करने के बाद पीएम मोदी बनारस को 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा की सौगात देंगे, जिनमें लगभग 78 योजनाओं का लोकार्पण और 63 योजनाओं का शिलान्यास किया जाना है. इस दौरान प्रधानमंत्री करीब 744.02 करोड़ की पूरी हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे और 838.91 करोड़ की योजनाओं शिलान्यास करेंगे. भारत जापान मैत्री का प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का भी लोकार्पण होगा l
2021-07-14
