दुर्गा माता की शोभायात्रा निकाल कर नगर भृमण करते हुए -पुखरायां

पुखरायां । कस्बे के झगड़ेश्वर मन्दिर में गुरुवार को आचार्यो के दुवारा मन्त्रो उच्चारण के बाद विधि विधान से पूजन करने के बाद दुर्गा माता की शोभायात्रा निकाल कर नगर भृमण करते हुए , नगर के सभी मंदिरों में पूजन करने बाद वापस दुर्गा माता की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किय गई , हवन पूजन के बाद भण्डारे का प्रसाद वितरण किया गया है।
कस्बे के झगड़ेश्वर मन्दिर में गुरुवार को पण्डित कौशल किशोर , सुरेशचन्द्र द्विवेदी , कमल शास्त्री , महेशचंद्र मिश्रा आदि आचार्यो ने विधि विधान से मन्त्रो उच्चारण के बाद श्री दुर्गा माता की शोभायात्रा ढोल नगाड़ों बजाते हुए झगड़ेश्वर मन्दिर से चलकर राम किशोर गली आजादनगर के नाथू तालाब के मंदिर और राधा कृष्ण मन्दिर से चलाकर मोहर माता मंदिर और बड़े महादेवन आदि तक शोभायात्रा निकालकर पूजन करने के बाद वापस श्री दुर्गा माता प्रतिमा झगड़ेश्वर पहुची पूजन के बाद प्राण प्रतिष्ठा की गई है ,इसके बाद हवन पूजन किया गया , भण्डारे का प्रसाद वितरण किया गया , झगड़ेश्वर महन्त राम बालक शुक्ला ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले दुर्गा माता की प्रतिमा खण्डित हो गई थी इसलिए पुनः श्री दुर्गा माता की प्राण प्रतिष्ठा आचार्यो के दुवारा कु गई है। इस मौके पर संजय त्रिवेदी , जगन्नाथ शुक्ला , सन्दीप गौड़ , दिनेश गुप्ता , उमा शंकर शुक्ला , प्रशान्त शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *